दुर्ग जिले में कुम्हारी के पास ग्राम गोड़ी मुरमुंदा ढौर में बीती रात को एक मकान में आग लग गई। सूचना पर जब तक अग्रिशमन दल पहुंचा तब तक आग बेतहाशा फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाया गया। भीषण आगजनी से घर पर रखी 21 बकरियां जलकर खाक हो गई। वहीं एक महिला 60 फीसदी तक झुलस गई।
Read Also – जमीन विवाद में जीजा ने बेरहमी से कर दी साले की हत्या, गरियाबंद जिले का मामला
मिली जानकारी के मुताबिक पूरी घटना ग्राम गोड़ी मुरमुंडा ढौर स्थित मकान की है। आधी रात 12.30 बजे आगजनी की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात अग्निशमन दल को रवाना किया गया। आगजनी स्थान में पहुंचने के बाद अग्रिशमन कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
Read Also – मंत्री अमरजीत भगत ने दुर्घटना में घायल महिला के इलाज के लिये अपने काफिले का भेजा तत्काल वाहन
यहां से दमकल कर्मियों ने 3 बकरियों को जिंदा रेस्क्यू किया वहीं जलकर मृत हुई 21 बकरियों व 60 फीसदी झुलसी महिला को बाहर निकाला गया। महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।



