Breaking News

लगातार शिक्षकों की कमी के चलते पालकों और छात्रों ने जड़ा स्कूल गेट पर ताला, बड़ी संख्या में ग्रामीणों का विरोध |


हरीश यादव – महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लाक के ग्राम बुंदेली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं एवं पालकों ने शिक्षक की कमी से नाराज होकर आज स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया। पलकों का कहना था कि इतने दिनों की मांग के बावजूद यहां शिक्षकों की लगातार कमी है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Read Also – प्रेमी आया था प्रेमिका से मिलने घर, घर वालों ने पीट पीट कर दी हत्या, इधर प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर दे दी जान

लिहाजा मजबूरन अध्ययनरत विद्यार्थी आज सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करते नजर आ रहे थे। यहां लगातार शिक्षकों की मांग की जा रही थी पर शिक्षक देने के बजाय यहां के 4 शिक्षकों का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया। बताया जा रहा कि स्कूल में दर्ज संख्या के अनुपात मे 26 स्टाफ नियमतः कार्यरत होना चाहिए वहां केवल 4 शिक्षक एवं प्राचार्य के भरोसे स्कूल का संचालन हो रहा है।

Read Also – हद कर दी पार, बिना ब्लाउज के ही उर्फी जावेद आ गई सामने, शर्म से हुवे लोग पानी पानी

पलकों का कहना है कि स्कूल में न ही कोई लिपिक है और ना ही चपरासी की भर्ती की गई है। तमाम अव्यवस्थाओं के बीच स्कूल का संचालन से नाराज छात्र-छात्राओं एवं पालक आज सड़क पर उतरने मजबूर हो गए थे। मामले को जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजकर मामले को शांत कराया और 15 दिनों के भीतर मांग पूरी करने की बात कही गई है.





Related Articles

Back to top button