छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पत्नी को पकड़ा आपत्तिजनक हालत में युवक संग फिर खोया पति ने आपा, पत्नी की आदत से हो गया था परेशान फिर किया ये काम

कोरिया जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र के सरभोका डेम में एक व्यक्ति की लाश पानी में तैरते हुये मिली थी जहाँ ग्राम वासीयों की सूचना पर मौके पर पर जाकर पुलिस द्वारा प्रार्थी कुजल सिंह व अन्य की मदद से डेम के पानी से शव को बाहर निकलवाया गया था व पंचनामा कार्यवाही किया गया।

मृतक का शव करीब 8-10 दिन पुराना लग रहा था शव पानी में फूल गया था कि मृतक की पहचान शंकर उर्फ पण्डा पिता डमरूलाल जाति पनिका उम्र 25 वर्ष निवासी सेधां के रूप में हुई उसके पिता डमरूलाल ने मौके पर पहचान किया जिनके द्वारा मृतक को दिनांक 17.12.21 से गुमने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी मृतक शंकर उर्फ पण्डा के शरीर में कई जगह किसी धारदार हथियार से मारकर गम्भीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर अपराध छिपाने के उद्देश्य से शव को सरभोका डेम के गहरे पानी में डाल दिया गया था।

प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध घटित होना पाया जाने से धारा 302,201 भा०द०वि० का अपराध कायम किया गया तथा घटना की जानकारी थाना प्रभारी सुनील सिह द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया कि अति पुलिस अधीक्षक मति मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी.पी.सिंह के दिशा निर्देश व मार्ग दर्शन में इस अन्धे कत्ल की जांच हेतु थाना पोड़ी व पुलिस सहायता केन्द्र नागपुर की कई अलग अलग टीम बनाकर बारीकी से जांच किया जाता रहा।

मृतक को जानने पहचानने वाले लोगों संदेहियों व उसके साथियों से लगातार पूछताछ किया जाता रहा जांच पर हत्या अवैध संबंध के कारण किया जाना प्रतीत हो रहा था इस बारे में लागतार जांच की जाती रही ।

वही ग्रांम मोरगा में दिनांक 17.12.21 को पप्पूराम पण्डो द्वारा अपनी पत्नी सुषमा की मारपीट कर हत्या कर दी गई थी जिसे गिरप्तार कर जेल भेजा गया है तथा मृतक शंकर उर्फ पण्डा भी उसी दिन से लापता था इस प्रकरण से भी घटना को जोड़कर जांच किये जाने पर प्रतीत हो रहा था कि मृतक शंकर की हत्या भी पप्पू राम द्वारा ही की गई है।

इस संबंध में साक्ष्य पाये जाने पर माननीय न्यायालय मनेन्द्रगढ़ से आरोपी पप्पूराम पण्डो को पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी को मनेन्द्रगढ़ जेल से लाया गया तथा इस घटना के बारे में पूछताछ किया गया तो पप्पूराम द्वारा घटना स्वीकार कर बताया कि दिनांक 17.12.21 को रात्रि करीब 10-11 बजे अपने घर आया तब पत्नी घर में नहीं थी कि तलास करते घर के पीछे खेत तरफ गया तब अपनी पत्नी सुषमा व मृतक शंकर उर्फ पण्डा को आप्पतिजनक स्थिति में देखा तब गुस्से में पत्नी को लात से मारपीट किया तथा धारदार हथियार से कई बार वार कर शंकर उर्फ पण्डा की हत्या कर दिया।

इसके बाद शव छिपाने के उद्देश्य से ट्यूब के सहारे मृतक के शव को सरभोका डेम के गहरे पानी में डाल दिया व मृतक के जैकेट, जीन्स पैन्ट, जूते को बाधं के पास जमीन में गाड़ दिया जाना व, मोबाईल सेट व जरकट्टी हथियार, ट्यूब आदि को अपने घर में छिपाकर रख दिया था कि पत्नी बेहोस थी जिसकी मौत हो गई थी।

आरोपी के निशादेही पर मृतक शंकर उर्फ पण्डा का पहना कपड़ा जैकेट जीन्स पैन्ट जूते मोबाईल हत्या करने में उपयोग किया जाने वाला हथियार जरकट्टी आदि को बरामद कर लिया गया । आरोपी पप्पूराम पिता रंगलाल पण्डो उम्र 25 वर्ष सा० मोरगा थाना पोड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button