मनोरंजन

वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमित हुईं एक्ट्रेस नगमा, कहा- वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद…

बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को अपना शिकार बनाया है। इस महामारी का असर लगातार जारी है और आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सितारों को भी अपनी चपेट में लेती जा रही है। अब इस कड़ी में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और राजनेता नगमा का नाम भी शामिल हो गया है। बता दे कि हैरान कर देने वाली बात यह है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन की पहली डोज लेने के बावजूद वह इस वायरस से संक्रमित हो गई हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी नगमा ने खुद दी है।

READ ALSO – साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, Video ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया है कि वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद भी वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। फिलहाल उन्होंने खुद को अपने घर में क्वारंटीन कर लिया है और इससे बचने के लिए जरूरी उपाय कर रही हैं। इस बात की जानकारी नगमा ने अपने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है। अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कुछ दिन पहले ही मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी, कल मैंने कोविड-19 का टेस्ट करवाया था और वह टेस्ट पॉजिटिव निकला है।

READ ALSO – Kabir Singh एक्ट्रेस निकिता दत्ता हुई कोरोना संक्रमित

इसलिए मैंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। आप सभी से अनुरोध है कि कृपया ध्यान रखें और वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद भी किसी भी तरह की लापरवाई न करें। किसी को हतोत्साहित न करें, सुरक्षित रहें।’ सोशल मीडिया पर नगमा का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं। कई फिल्मी सितारों ने भी नगमा के ट्वीट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

READ ALSO – सिंगर अभिजीत सावंत हुए कोरोना संक्रमित, लोगो से अपील की मास्क लगाना न भूले

आलिया भट्ट की मां अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी नगमा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना ख्याल रहने की सलाह दी है। सोनी राजदान ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘नगमा कृपया अपना ध्यान रखें। एक और जांच करवा लें। यदि आपके अंदर लक्षण नहीं हैं, तो यह एक गलत पॉजिटिव हो सकता है। यदि लक्षण हैं, तो उम्मीद है कि वह हल्के होंगे।’ मिली जानकारी के अनुसार नगमा के अलावा अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, गोविंदा, भूमि पेडनेकर सहित कई बॉलीवुड सितारे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button