LIVE – 3 दिन बाद फिर शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा,आज तेलंगाना के मकतल से हुई शुरु

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिनों के अंतराल के बाद आज से तेलंगाना के मकतल से शुरु हुई । इस बात की जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी है।
आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ने रविवार तक 46 दिन पूरे कर लिए हैं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को यात्रा का आगाज हुआ था। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा ने तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कई जिलों का दौरा किया। जहां भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत जोड़ो यात्रा से तीन दिन का ब्रेक लिया था। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, तेलंगाना के पार्टी प्रभारी मणिकम टैगोर, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता मल्लू भट्टी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के यात्रा समन्वयक उत्तम कुमार रेड्डी समेत कई नेता भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे।
नेता उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में 7 नवंबर तक जारी रहेगी। राहुल गांधी हर दिन 20-25 किलोमीटर चलेंगे और 375 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। तेलंगाना में 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी बैठकों को संबोधित करेंगे। साथ ही छात्रों, महिलाओं और खेल, व्यवसाय और मनोरंजन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तित्वों के साथ बातचीत भी करेंगे।
चारमीनार का दौरा करेंगे राहुल गांधी
बता दें कि राहुल गांधी 31 अक्टूबर को ऐतिहासिक चारमीनार का दौरा करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम भी है। कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर को शहर के नेकलेस रोड पर एक विशाल जनसभा का आयोजन भी करेगी।
LIVE: After a 3-day break #BharatJodoYatra resumes from Narayanpet district, Telangana.https://t.co/7kZ6oTpsmU
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) October 27, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




