खेल जगत

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में केएल राहुल ने किया बड़ा कारनामा, पूरे किए अपने 2,000 रन


टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का राउंड 4 मुकाबला कोलंबो में आज खेला जा रहा है. क्रिकेट के इस महामुकाबले पर भारत और पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनियाभर के फैंस की नज़र है. दो सितंबर को हुए मुकाबले के बाद यह देखना और दिलचस्प हो गया है कि टीम इंडिया के बल्लेबाज पाकिस्तान के तेज अटैक का सामना करने में कितने सक्षम हैं. पाकिस्तान ने सुपर 4 में अपना पहला मुकाबला जीत ली हैं. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने वनडे करियर के 2,000 रन पूरे किए हैं. केएल राहुल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के दौरान यह आंकड़ा छूआ है. इस मैच से पहले उन्हें 2,000 रन पूरे करने के लिए 14 रन की दरकार थी, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल किया.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button