छत्तीसगढ़

जनपद पंचायत गरियाबंद में शौचालय निर्माण कार्य में 07 करोड़ रूपये का गबन – cgtop36.com


गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत गरियाबंद में शौचालय निर्माण कार्य में 07 करोड़ रूपये का गबन किया गया है। जनपद पंचायत गरियाबंद के ग्राम पंचायतो में 6,000 से भी जादा शौचालय नहीं बनाया गया है और शौचालय बनाए बिना ही ग्राम पंचायतो को फर्जी ओ.डी.एफ. घोषित कर दिया गया और फर्जी सत्यापन कर राशि आहरण कर 07 करोड़ रूपये का गबनकिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत गरियाबंद में स्वच्छ भारत मिशन – SBM अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था जिसमे जनपद पंचायत गरियाबंद के सभी 62 ग्राम पंचायतो में शासन के द्वारा 26,778 शौचालय स्वीकृत किया है और 12,000 प्रति शौचालय की दर से कुल 32,13,36,000 ( बत्तीस करोड़ तेरह लाख रूपये ) स्वीकृत किया गया है परन्तु जनपद पंचायत गरियाबंद के सभी 62 ग्राम पंचायतो में 6,000 से भी जादा शौचालयों को नहीं बनाया गया है और 6,000 शौचालयों की राशि 7,20,00,000 ( सात करोड़ बीस लाख रूपये) का फर्जी आहरण किया गया है जिसके लिए जनपद पंचायत गरियाबंद के सभी 62 ग्राम पंचायतो को फर्जी ओ.डी.एफ. घोषित कर दिया गया और फर्जी सत्यापन कर राशि आहरण कर 07 करोड़ रूपये का गबन किया गया।

जनपद पंचायत गरियाबंद में स्वच्छ भारत मिशन – SBM अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था जिसमे जनपद पंचायत गरियाबंद के सभी 62 ग्राम पंचायतो में शासन के द्वारा 26,019 शौचालय स्वीकृत किया है | स्वच्छ भारत मिशन – SBM की उचित संचालन के लिए शासन के द्वारा कई स्तर पर मापदंड निर्धारित किया है ताकि कार्यो का सही संचालन और देख रेख और मानिटरिंग किया जा सके जिसके लिए शासन ने कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है ताकि स्वच्छ भारत मिशन – SBM अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य का उचित संचालन किया जा सके।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही शौचालय निर्माण की भौतिक सत्यापन कराने का मापदंड भी निर्धारित किया है जिसके अंतर्गत तकनिकी टीम प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रत्येक हितग्राही के शौचालय का स्थल सत्यापन कर भौतिक रूप से सत्यापन और प्रमाणीकरण करेगा परन्तु जनपद पंचायत गरियाबंद में स्वच्छ भारत मिशन – SBM अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन में फर्जी किया गया है नहीं बनाए गए 6,000 शौचालयों को भी बनाया गया है करके तकनिकी टीम द्वारा प्रमाणित कर दिया गया है |

सर्वोच्च छत्तीसगढ़ न्यूज



Related Articles

Back to top button