Breaking News

जमीन विवाद में डंडे से पीट पीट कर अपने फूफा की कर दी हत्या |


कुश अग्रवाल – थाना कसडोल अंतर्गत ग्राम कोट में आपसी जमीन विवाद में भतीजे ने अपने फूफा की लाठी डंडे एवम पत्थरों से पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है, कसडोल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 10.06.2022 को रात्रि 12:30 बजे आवेदक गोवर्धन उर्फ गोल्डन थाना कसडोल उपस्थित आकर सूचना दिया की आरोपी रेखुराम कर्ष पिता बुधराम कर्ष उम्र 35 साल साकिन ग्राम कोट थाना कसडोल द्वारा आवेदक के पिता सौभाग्य चंद कर्ष पिता परदेसी राम उम्र 60 साल साकिन ग्राम कोट* को दिनांक 09.06.2022 के 22:30 बजे *डंडा एवं पत्थर से मारकर हत्या कर फरार हो गया है।

आवेदक की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 446/2022 धारा 302 भादवि कायम कर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह राजपूत एवं थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा पता तलाश कर 05 घंटे के अंदर आरोपी रेखुुराम कर्ष को ग्राम पचपेड़ी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर* से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।





Related Articles

Back to top button