आधी रात को डॉक्टरों से मारपीट का मामला, डॉक्टरों ने त्यागपत्र देते हुए किया सोशल मीडिया में वायरल |

जशपुर – दुलदुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आधी रात को कलेक्टर रितेश अग्रवाल और संसदीय सचिव यूडी मिंज के साथ आई निरीक्षण टीम के अस्पताल के डॉक्टरों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से आहत होकर अस्पताल के 2 डॉक्टरों ने रात को ही बीएमओ को अपना त्यागपत्र देते हुए इसे सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया है।
Read Also – मामा के घर आयी बालिका से बलात खेत में ले जाकर चाकू की नोक पर बलात्कार, आरोपी रायगढ़ से गिरफ्तार
इस्तीफे के साथ डॉक्टरों ने उनके साथ हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल कर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल के डॉक्टर महेश्वर माणिक और नीतीश सोनवानी द्वारा दुलदुला बीएमओ को दिए इस्तीफे में लिखा है कि कलेक्टर और संसदीय सचिव रात लगभग 12 बजे अस्पताल निरीक्षण के लिए आये थे।
Read Also – जशपुर- अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से जा टकराई, जिंदा जलकर एक यात्री की मौत, बस पूरी तरह खाक
बताया जा रहा है कि निरीक्षण टीम के कुछ लोग नशे में धुत्त थे, जिन्होंने उनके साथ मार-पीट और धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया. इस घटना से अपमानित होकर त्यागपत्र दे रहे हैं. डॉक्टरों ने मार-पीट और धक्का-मुक्की के कैमरे में कैद सीन का फुटेज भी वायरल किया गया है, जिसमें एक काले रंग का टी शर्ट पहने युवक दौड़ कर आता है, और डॉक्टर को पीछे से मारता है।
Read Also – गंदी बात फेम लोलिता भाभी आभा पॉल के दीवाने हैं लोग, हॉट और सेक्सी फोटोज से भरा पड़ा है सोशल मीडिया
डॉक्टर निशांत सोनवानी से मीडिया से दूरभाष में बातचीत करते हुए बताया कि उनके साथ मारपीट करने वाले नशे में थे .यह पूछे जाने पर कि क्या मारपीट कलेक्टर और संसदीय सचिव की मौजूदगी में हुई उन्होंने बताया कि उन्हें ठीक से पता नहीं है सम्भवतः कलेक्टर और संसदीय सचिव उस वक्त निरीक्षण करके जा चुके थे . उनके जाने के बाद निरीक्षण टीम के कुछ लोग अस्पताल में ही रुक गए और फिर जो हुआ वो सीसीटीवी में कैद है।





