Breaking News

जैजैपुर – 14 वर्ष की मूक बधीर नाबालिका से कई बार किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती तो सकते में आए परिजन


जैजैपुर थाना क्षेत्र में 14 साल की मूक-बधिर नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग 6 महीने की गर्भवती है, जिसका गर्भपात भी नहीं कराया जा सकता है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता मानसिक रूप से भी कमजोर है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चमरा राम यादव (42 वर्ष) नाबालिग के पड़ोस में रहता था। वो उस पर बुरी नीयत रखता था। दरअसल लड़की मूक-बधिर और मानसिक रूप से कमजोर है, इसलिए उसकी इस हालत का फायदा उठाकर आरोपी कई दिनों से उसका यौन शोषण कर रहा था। इसी बीच वो गर्भवती हो गई, पर डर के कारण उसने अपने घरवालों को इस बात की जानकारी नहीं दी।

बताया जा रहा है कि नाबालिग के पिता का बहुत पहले किसी बीमारी से निधन हो चुका है। वो अपनी मां और भाई-बहनों के साथ रहती है। छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन के हावभाव में बदलाव देखा। वो अक्सर बीमार भी रहने लगी थी, जिसके बाद छोटी बहन ने किसी तरह से पीड़िता से पूछताछ की। तब जाकर पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना को इशारों में बताया। उसने पड़ोसी चमरा राम यादव के बारे में भी इशारे से छोटी बहन को जानकारी दी।

परिजनों ने बताया कि घर में अकेली पाकर पड़ोसी उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस ने बताया कि मां मजदूरी करके बच्चों का पेट पाल रही है, वहीं आरोपी भी मजदूरी करता है। आरोपी के 6 बच्चे हैं और सभी बालिग हैं। लड़की को 24 से 26 हफ्ते का गर्भ है। उसकी जांच जिला अस्पताल जांजगीर में कराई गई है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने 9 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button