कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 1157 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिसमे जिला रायपुर से 401, दुर्ग से 172, राजनांदगांव व बिलासपुर से 66-66, बस्तर से 59, धमतरी से 44, सुकमा से 43, जांजगीर-चांपा से 41, रायगढ़ से 40, महासमुंद व कांकेर से 27-27, नारायणपुर से 23, कबीरधाम व बीजापुर से 21-21, गरियाबंद से 18, बालोद व कोरिया से 15-15, बलौदाबाजार से 14, सरगुजा से 09, बेमेतरा से 08, मुंगेली व जशपुर से 07-07, कोरबा व दंतेवाड़ा से 04-04, सूरजपुर से 03, कोण्डागांव से 02 मरीज शामिल है। वही 709 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 08 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 12313 मरीज सक्रीय है ।






