भेंट मुलाकात में सीएम से वर्मी कंपोस्ट में मिट्टी मिले होने की बात साबित हुई झुठी, जांच के बाद आई ये रिपोर्ट, शिक़ायतकर्ता ने की क्षमायाचना

महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा में 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत एम के बाहरा में भेंट मुलाकात के दौरान एक किसान के द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद में मिट्टी मिले होने की शिकायत पर प्रशासन ने जांच कराई तो जांच रिपोर्ट में वर्मी कंपोस्ट खाद सही पाया गया।
अब इस मामले में शिकायतकर्ता के पुत्र ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर अपने पिता द्वारा कही गई बातों के लिए क्षमा मांगी है, वही कलेक्टर ने वर्मी कंपोस्ट से खेती किसानी के रकबे में बढोत्तरी होने की बात कह रहे है ।
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 14 नवंबर को खल्लारी विधानसभा के ग्राम एम के बाहरा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत किसान व ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे ।
इसी दरम्यान एम के बाहरा के किसान चम्मन लाल साहू ने चरौदा सोसायटी से लिये वर्मी कंपोस्ट खाद को गुणवत्ताहीन कहते हुए सवालिया निशान लगाया था। किसान की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच के आदेश दिए थे ।
इसी तारतम्य में प्रशासन ने किसान चम्मन लाल साहू के घर पर रखे 20 बोरी वर्मी कंपोस्ट खाद का सैंपल लिया और पंचनामा तैयार कर रायपुर स्थित मृदा परीक्षण केन्द्र भेजा गया। टेस्ट रिपोर्ट में वर्मी कंपोस्ट खाद की गुणवत्ता सही पाई गयी। बाद में शिकायतकर्ता के पुत्र ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में उसने अपने पिता की ओर से क्षमायाचना मांगी है। पूरे मामले मे कलेक्टर का कहना है कि वर्मी कंपोस्ट खाद के इस्तेमाल से जिले में खेती का रकबा बढ़ा है ।
गौरतलब है कि किसान की शिकायत के बात जांच से ये स्पष्ट हो गया कि महिला स्व सहायता समूह के द्वारा बनाया जा रहा वर्मी कंपोस्ट गुणवत्ता युक्त है।





