Breaking News

फेडरेशन के समर्थन में बस्तर में भी कामकाज ठप्प, कार्यालयों में लटक रहे ताले, 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हजारों कर्मचारी |


छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारी संघ आज से हड़ताल पर हैं और अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं और पुरा काम को ठप्प कर दिया है। बता दें कि बस्तर संभाग के हजारो कर्मचारियों ने डीए और एचआर भाड़ा में बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

शहर में धरना स्थल में एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के 93 विभाग के लाखो कर्मचारी आज से हड़ताल शुरू कर चुके हैं।

संघठन ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नही करती हैं तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा..और कहा है कि सरकार से जो संघठन की बात की जा रही हैं वो कर्मचारियों का संगठन नही है।





Related Articles

Back to top button