Breaking News

अवैध संबंध में युवक ने दी जान, प्रेमी महिला गिरफ्तार |


रायगढ़ जिले में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था।युवक उससे मिलने निकला था दोनों बातचीत कर रहे थे। परन्तु रास्ते में ही फोन काटकर युवक ने जहर खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि कोरबा के रहने वाले गुलशन कुमार का खरसिया की रहने वाली तीज कुमारी पटेल से प्रेम प्रसंग था। दोनों रोज काफी बातचीत किया करते थे। दोनों के बीच अवैध संबंध भी था। इस बीच 21 जुलाई को भी युवक उस महिला से मिलने निकला था। लेकिन रस्ते में युवक ने जहर सेवन कर लिया।

युवक को जब आस-पास के लोगों ने उसे बेहोश हालत में देखा तो अस्पताल भी ले जाया गया। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। पुलिस की जांच के लिए युवक से बरामद फोन की भी जांच की थी। इसी फोन के माध्यम से पुलिस महिला तक पहुंची।

पुलिस को जांच में पता चला कि युवक ने जुलाई महीने में महिला से 660 बार से बातचीत की थी। पुलिस को फोन से दोनों के अश्लील फोटो भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।





Related Articles

Back to top button