गरियाबंद – बांग्लादेश मे हो रहे घटनाओं के विरोध में विश्व हिन्दू पारिषद ने गरियाबंद नगर में निकाली आक्रोश रैली, राष्ट्र पति के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

गिरीश गुप्ता गरियाबंद :- बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिन्दू मंदिरों पर लक्षित हिंसा, हिन्दू महिलाओं के साथ बर्बरता तथा अल्पसंख्यक हिन्दूओ के खिलाफ हो रही हिंसक घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने गरियाबंद नगर में आक्रोश रैली निकाल कर विरोध जताया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हिंदुओ तथा हिंदू मंदिरों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने को मांग की।
विहिप प्रमुख ने बताया कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद लगातर अल्संख्यक हिन्दू आबादी को निशाना बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ हिंसक घटनायें हो रही है। मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। इसे लेकर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल अत्यन्त ही संवेदनशील है। बांग्लादेश में सेना के हाथ में सबकुछ है लेकिन हिन्दूओं की रक्षा नहीं हो पा रही है। अगर वहां की सेना के द्वारा अल्पसंख्यक हिन्दूओं की रक्षा नहीं की जा सकती तो विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल स्वयं बांग्लादेश जाकर हिन्दूओं की रक्षा सुनिश्चित करेगी।



