Breaking News
हरेली तिहार की सीएम हाउस में धूम, सीएम भुपेश ने गेंडी चढ़ बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के अवसर पर कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा अर्चना की।
गौमाता को मुख्यमंत्री जी ने चारा खिलाया और उसकी पूजा कीl
राउत नाचा, करमा नृत्य, आदिवासी नृत्य के लोक कलाकार परंपरागत छत्तीसगढ़िया वाद्य यंत्रों के धुन पर थिरक रहे हैंl
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की अपनी तरह की पहली और अनूठी योजना गौमूत्र खरीदी की शुरुआत की
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बने प्रदेश के पहले गौमूत्र विक्रेता
निधि स्व सहायता समूह, चंदखुरी को विक्रय किया गौमूत्र
5 लीटर गौमूत्र विक्रय कर अर्जित किए 20 रूपए
विक्रय रजिस्टर पर मुख्यमंत्री ने किया हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री ने गेंड़ी चढ़कर लोक कलाकारों का उत्साह बढ़ाया





