Breaking News

आईएएस पवन अरोड़ा पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, महिला अधिकारी के आरोप पर NCB ने लिया संज्ञान


राजस्थान  में एक महिला अधिकारी के आरोपों से सनसनी फैल गई है। आरएएस अधिकारी पूजा मीणा (Pooja Meena) ने आईएएस पवन अरोड़ा पर सेक्स रैकेट (sex racket) चलाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने खुद को परेशान किए जाने के आरोप भी लगाए। पूजा मीणा ने रोते हुए राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी शांति धारीवाल के लिए कहा कि वे पवन अरोड़ा को संरक्षण देते हैं। आईएएस पवन अरोड़ा ने आरोपों को नकारा है। उन्होंने कहा कि पूजा मीणा की ओर से लगाए गए सभी आरोप असत्य, मनगढ़ंत और बेबुनियाद हैं।

पूजा मीणा ने मीडिया के सामने पवन अरोड़ा पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘आईएएस पवन अरोड़ा बहुत गंदे आदमी हैं। वे राजस्थान सरकार के सबसे बदमाश आदमी हैं। पवन अरोड़ा मुझे प्रताड़ित करते हैं। जब वे डीएलबी डिपार्टमेंट में थे, तभी से महिलाओं का ग्रुप बना रखा था और डिपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चला रखा था। वह ऐसी औरतों को अधिकारियों से जोड़ता है, ताकि उनक को फंसाकर रखे। इसके अलावा फेक न्यूज लगाना। फेक वीडियो और आईडी भी बनाते हैं। लोकेशन ट्रैस करना, हैकिंग करना, झूठे मैसेज बनाकर फंसाना भी उन्हें आता है।’

16 दिन में दो बार ट्रांसफर
16 दिन पहले ही पूजा मीणा को झालावाड़ नगर परिषद के आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन 9 जनवरी 2023 को अचानक दो बार हुए तबादलों के ताबड़तोड़ क्रम के बाद पूजा मीडिया ने वर्तमान डीएलबी डायरेक्टर ह्रदयेश शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, पूजा मीणा के तबादले का आदेश हृदेश शर्मा ने ही निकाला है।

‘7-8 साल से किया जा रहा परेशान’
झालावाड़ नगरपरिषद की आयुक्त पूजा मीणा ने आरोप लगाया कि मंत्री शांति धारीवाल के संरक्षण की वजह से पवन अरोड़ा परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह आईएएस अधिकारी पिछले सात-आठ सालों से मेरा हरसमेंट कर रहा है। अभी भी पवन अरोड़ा ने डीएलबी डायरेक्टर से कहकर मुझे एपीओ करा दिया।’ बता दें, जनवरी को नगर परिषद झालावाड़ में आयुक्त पद से पूजा मीणा का तबादला नागौर नगर परिषद में आयुक्त के पद पर कर दिया गया। फिर उसी दिन आदेश में संशोधन कर उन्हें नई पदस्थापना के आदेशों की प्रतीक्षा में रखते हुए निदेशालय में भेज दिया गया। हालांकि, 10 जनवरी को एक और नया तबादला आदेश निकाल कर उन्हें जयपुर हैरिटेज नगर निगम में उपायुक्त पद पर पोस्टिंग दे दी गई।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button