Breaking News

IAS अनिल टुटेजा का पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को खुला पत्र, बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें पहले ही बहुत कुछ झेल चुका हूं


नॅान घोटाले में आरोपी बनाए गए आईएएस अनिल टुटेजा ने अब पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर निशाना साधा है, तीन पन्नों के खुले पत्र में टुटेजा ने साफ तौर पर कहा जिस आरोप को आपकी सरकार ने नकार दिया और निराधार बताया आज उन्हीं के लिए मुझे ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है, मेरी पदोन्नति रुक गई और लगातार प्रताड़ना का शिकार हुआ अब बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करिए।

आईएएस अनिल टुटेजा ने पत्र के साथ नान मामले से जुड़े तमाम दस्तावेज भी सार्वजनिक किए हैं, बेहद गंभीर अंदाज में लिखे पत्र में उन्होंने साफ कहा है कि जो आरोप उन पर लगाए गए वे कभी साबित नहीं हुए उल्टे उन्हें क्लीन चिट दिया. नान के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन का पुरस्कार भी दिया गया।

लिखा है कि आपके सरकार में रहते इन आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया गया लेकिन मैं आज भी उन आरोपों का सामना कर रहा हूं जिसकी वजह से मेरी पदोन्नति रुक कई और उनसे जूनियर प्रमोट हो गए..बता दें कि रमन सिंह ने हालिया दिए बयान में टुटेजा को मुख्य आरोपी करार दिया है…देखिए आईएएस अनिल टुटेजा ने रमन सिंह को लिखे पत्र में क्या कहा है….





Related Articles

Back to top button