सऊदी अरब में था पति इधर पत्नी ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर बेच दी संपत्ति, जिंदा होने की लगा रहा पति गुहार

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मुगलपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर 45 साल से सऊदी अरब में रह रहे पति का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर मृत घोषित कर दिया और संपत्ति हड़प ली. पीड़ित ने मुरादाबाद आकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है, ताकि उसे कागजी रूप से जिंदा घोषित किया जा सके.
मोहम्मद सलीम ने मुरादाबाद के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से खुद को जिंदा साबित करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया है. उनका कहना है कि उनकी बीवी और बेटे ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा कर उनकी सारी संपत्ति हथिया ली और उसे बेच दी.
पीड़ित सलीम पिछले 45 वर्षों से सऊदी अरब में रहे हैं और वहीं नौकरी करते हैं. वहां उन्होंने दूसरी शादी कर ली. दूसरी बीवी से उन्हें तीन बेटियां हैं. सऊदी अरब में जब उसके पास यह मृत्यु प्रमाणपत्र पहुंचा तो तब उन्हें फ्रॉड की जानकारी हुई. वह मुरादाबाद आए और परिवार से बात करने की कोशिश की.
परिवार का कोई भी सदस्य उनसे बात करने को तैयार नहीं हुआ. मजबूर होकर उन्होंने मुरादाबाद जिलाधिकारी से खुद को जिंदा घोषित करने की मांग की और परिजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा.
हमें मोहम्मद सलीम नाम के एक व्यक्ति की शिकायत मिली है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और बच्चों ने उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया और उसकी संपत्ति बेच दी: शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश (08.07) pic.twitter.com/ljWObK9voX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




