Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – शिवलिंग में तोड़ फोड़ को लेकर ग्रामीण और बजरंग दल में भारी आक्रोश, एसडीएम कार्यालय का किया घेराव

गिरीश गुप्ता गरियाबंद:- जिले के राजिम क्षेत्र के ग्राम बोरसी के सैकड़ों ग्रामीण और बजरंग दल के लोगों ने अवैध कब्जा और शिवलिंग में तोड़ फोड़ के मामले को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया है, इस दौरान लोगो में प्रशासन को लेकर भारी आक्रोश दिखा।

पुलिस और बजरंग दाल के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई, अपनी मांगों को लेकर सैकड़ो ग्रामीण और महिलाएं सड़को पर बैठी है, जिससे राजिम फिंगेश्वर मुख्य मार्ग बाधित है। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

Related Articles

Back to top button