Breaking News

आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने जाना पड़ता था दूर, सीएम भूपेश ने करायी मिनी बस की व्यवस्था


भेंट- मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जशपुर विधानसभा के ग्राम आस्ता पहुंचने पर ग्रामीणों ने जशपुरिया पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए सभी से पूछा- सबको राशन मिल रहा है या नही, किसानों का ऋण माफी हुआ या नही, सभी ने एक स्वर में कहा – हां।

भेंट- मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से बात करते हुए निर्मला खलखो ने बताया कि राशन कार्ड नही है। परिवार में 3 सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि सूची में नाम होने के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने नए राशनकार्ड बनाने के निर्देश दिए।

टेम्पो के किसान देवनंदन ने बताया कि उनकी 17 एकड़ जमीन है। जिसमें खेती कर उन्होंने 144 क्विंटल धान बेचा है। उन्हे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। धान बेचकर जो पैसे मिले उससे घर बनवा रहा हूं। ट्रेक्टर भी खरीदी है। बेटी और बहु को पढ़ा रहा हूँ।

किसान राजेश मिंज ने बताया कि उनकी 8 एकड़ जमीन है। न्याय योजना के तहत एक लाख 5 हजार मिला।

शिवकुमार राम सोगड़ा ने कहा कि उन्हें 2 एकड़ वन अधिकार पट्टा मिला है। एक एकड़ में मछली पालन और बाकी में खेती कर रहा हूँ।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए भूमिहीन श्रमिक पुनिया बाई ने कहा की राजीव गांधी भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर योजना की 3 किश्त मिल गई है।

मुख्यमंत्री ने सभी से कहा कि अब साल में 7 हजार मिलेगा। सभी भूमिहीन पंजीयन कराए और योजना का लाभ उठाएं।सरना देवगुड़ी के बैगा पुजारियों को भी 7 हजार रुपए वार्षिक दिया जाएगा।

कौशल्या भगत ने बताया कि 380 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट, 12 600 क्विंटल गोबर की खरीदी की। 32 हजार वर्मी कमोस्ट, एक लाख 43 हजार गोबर बेचकर स्कूटी खरीदी है। उन्होने बताया कि उनके समूह में 13 सदस्य हैं। कुल 2 लाख 40 हजार रुपए समूह को मिला। अब हम गोबर से बिजली भी बनाएंगे।

छात्र ने मुख्यमंत्री से कहा कि स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने के लिए दूर जाना पड़ता है, आने- जाने का कोई साधन नहीं है, जिस पर मुख्यमंत्री ने मिनी बस चलाए जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

चना कुरैशी ने बताया कि मेरी 6 वर्षीय बेटी को मिर्गी का झटका आता है। बहुत परेशान हूँ। एक साल से चंदा करके इलाज कर रही हूं। रायपुर मेकाहारा में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत इलाज के निर्देश दिए।

पतराटोली निवासी कौशलिया देवी ने मुख्यमंत्री ने कहा बच्चे को लोन लेकर पढ़ाई करवा रही है। लोन चुकता करना है, लोन माफ़ करवा दीजिए, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन दीजिए, माफ करने का पूरा प्रयास करंगे।

स्वगति देवी ने पेयजल की दिक्कतें बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी की व्यवस्था करेंगे।





Related Articles

Back to top button