inh24छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने एम्स के निदेशक से फोन पर कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली, विभिन्न समाज के लोगों से बात कर जाना हाल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एम्स के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर से टेलीफोन पर बात कर उनसे वहां भर्ती कोरोना के मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉ नागरकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इन मरीजों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, उनकी हालत स्थिर है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉक डाउन के दौरान जनता की नब्ज जानने के लिए फोन पर सीधे समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की और उन्हें आ रही दिक्कतों के सम्बंध में जनकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अपने निवास से वीडियो कॉलिंग के जरिये इनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की हर संभव मदद के लिए पूरे प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहने वाले किसान, मजदूर, नर्स, ग्रामीण, सफाईकर्मी, सब्जी दुकानदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला सरपंच से बातचीत की।

सुनिए सीएम बघेल का संवाद

Related Articles

Back to top button