Gas leak Breaking – फैक्ट्री में लिक्विड कार्बन डाइऑक्साइड गैस लीक, 5 मजदूर बेहोंश |

लुधियाना की ऑक्सीजन मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर गैस लीक हो गई। घटना की सूचना के बाद पंजाब पुलिस ने फैक्ट्री के आसपास के इलाके को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लिक्विड कार्बन डाइऑक्साइड गैस लीक हुई है।
अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) राहुल चाबा ने बताया कि लिक्विड CO2 को मुख्य भंडारण इकाई में ट्रांसफर करने के लिए 12 टन के टैंकर के आने पर कुछ रिसाव हुआ था। उन्होंने बताया कि जानकारी के बाद यहां के लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया और रिसाव को रोकने के लिए तुरंत सभी उपाय किए गए।
बताया जा रहा है कि यहां कोई घायल नहीं हुआ लेकिन बगल की फैक्ट्री में 5 मजदूर बेहोश हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बेहोश हुए मजदूरों की हालत खतरे से बाहर है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।
फोरमैन ने मौके पर पहुंचकर वाल्व को बंद किया और ऑक्सीजन को खोल दिया ताकि किसी को सांस लेने में दिक्कत न हो। यहां कोई भी बेहोश नहीं हुआ है। साथ वाली फैकट्री में 5 मजदूर बेहोश हो गए, उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे खतरे से बाहर हैं: राहुल चाबा, ADC जर्नल pic.twitter.com/PNUaYG0v7R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





