अब शिक्षा माफिया के खिलाफ होगी कार्रवाई, मंत्री जीतू पटवारी ने दिया यह संकेत
Now education mafiya on target of kamal nath government said by patwari
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की (Kamal nath Government) कमलनाथ सरकार लगातार माफिया के खिलाफ अभियान चला रही हैं। ताजा मामले में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने शिक्षा माफिया के खिलाफ कार्रवाई का इशारा किया है।
मंत्री पटवारी (Jitu patwari) ने कहा कि हमने नियमबद्ध, व्यवस्थागत परिस्थितियों को देखते हुए उन लोगों को जिन लोगों ने शिक्षा को धंधा बनाया हुवा है और जो शिक्षा के प्रति अपना दायित्व नहीं निभा रहे हैं उनके प्रति एक तार्किक व्यवस्था बनाई है, जिससे बच्चों के एकेडमिक भविष्य पर भी असर न आए और व्यवस्था सही हो और दोषियों को सज़ा मिले इस पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कर्जमुक्ति में किसानों को आने वाली परेशानियों को खत्म करने के लिए अफसरों को जमीन पर उतरने को लेकर कहा कि यह वही सरकार है जो योजना को जमीन तक ले जाना चाहती है, आम आदमी तक पहुंचाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा योजनाओं को जमीन तक ले जाने को चुनौती बताते हैं और सीएम कमलनाथ (Kamal nath) का फोकस इसी को लेकर है और हम तैयार है। इसके अलावा ने सीएए को लेकर सरकार का रुख भी साफ किया…




