Breaking News

CGTOP36 खबर का असर, नशे में टल्ली दो सहायक शिक्षक (एल.बी.) निलंबित |


गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- cgtop 36 ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसको जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए दोनो नशे में टल्ली शिक्षको को शैक्षणिक कार्य के दौरान नशापान करके विद्यालय आने तथा शराब के नशे में बच्चों के साथ पारपीट की शिकायत के आधार पर दो सहायक शिक्षक एल.बी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर से प्राप्त जानकारी अनुसार गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला धरनीढ़ोडा में पदस्थ सहायक शिक्षक एल.बी श्री ईश्वर सिंह मांझी और श्री नरेश कुमार कश्यप के विरूद्ध 24 अगस्त 2022 से लगातार अनुपस्थिति, शैक्षणिक कार्य के दौरान नशापान करके विद्यालय आने और शराब के नशे में बच्चों के साथ मारपीट करने की शिकायत को जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन ने उक्त सहायक शिक्षकों के कृत्य को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के विपरीत माना।

उनके इस कृत्य से सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(2), (3) प्रदर्शित होना पाये जाने पर सहायक शिक्षक एलबी श्री ईवश्वर सिंह मांझी और श्री नरेश कुमार कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में दोनों सहायक शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर नियत किया गया है। साथ ही निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।





Related Articles

Back to top button