Breaking News

गरियाबंद ब्रेकिंग – यात्री बस अनियंत्रित होकर घुसी दुर्गा पंडाल में, अक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम |


गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- फिंगेश्वर के ग्राम सोरिद खुर्द में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। बता दे की नवरात्री के उपलक्ष पर ग्रामीणों द्वारा सड़क किनारे दुर्गा पंडाल बनाया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ़्तार से आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित हो होकर पंडाल में जा घुसी।

इस घटना में पंडाल बना रहे ग्रामीण बाल बाल बचे। लेकिन पंडाल पूरी तरह तहस नहस हो गया। घटना से आक्रोशित गामीणो का गुस्सा बस ड्राइवर पर फुट पड़ा। ग्रामीणों ने बस मालिक से पुरे नुकसान की भरपाई करने को कहा तो उल्टा बस मालिक उनसे बहस करने लगा।

बस मालिक के रवैये के चलते सभी ग्रामीण आकर्षित हो उठे और उन्होंने चक्काजाम कर विरोध करने शुरू कर दिया। घटना की सुचना मिलने पर स्थनीय पुलिस मौके पर पहुंच कर अब मामला शांत करवाने में लगी है।





Related Articles

Back to top button