Breaking News

सत्याग्रह एक्सप्रेस के पांच डिब्बे चलते ट्रेन से हुवे अलग, यात्रियों में मची अफरातफरी


सत्याग्रह एक्सप्रेस के डिब्बे इंजन से अलग हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड (Muzaffarpur-Narkatiaganj Rail Section) पर बेतिया मझौलिया स्टेशन के पास सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के पांच डिब्बे इंजन से अलग हो गए. इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी पहुंच गए हैं. इस घटना में अभी तक यात्रियों के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी अनुसार बेतिया में चलती ट्रेन से कोच अलग हो गया है. घटना मझौलिया-बेतिया रेलखंड के महोदी पुर के समिप की है, जहां गुरुवार सुबह करीब 9:38 बजे 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कोच अलग हो गया है. चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. ट्रेन के 15 बोगी पीछे रह गई और इंजन 7 बोगियों को लेकर आगे चला गया. यात्री रुके हुए बोगियों से जैसे-तैसे उतरने लगे. हालांकि 200 मीटर आगे जाते ही इंजन को रोक लिया गया और बोगियों को जोड़ा गया. इस घटना के दौरान करीब 20 मिनट तक इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा।

घटना के बाद रेल यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बता दें, सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन रक्सौल से आंनद बिहार टर्मिनल के लिए जा रही थी. इसी दौरान बेतिया मझौलिया रेलवे स्टेशन के बीच महोदी पुर के समिप यह घटना हुआ. घटना के बाद आस पास के लोग भी इकट्ठा हो गए हैं. मौके पर रेलवे के वरीय अधिकारी पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए हैं।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button