कबाड़ और टायरों के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपए का सामान ख़ाक – cgtop36.com

खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लेबर चौराहा के पास रविवार देर रात कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। हजारों लोग सड़क पर आ गए। आसपास के मकान और दुकानें खाली करा ली गईं। एक चार मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। दमकल की छह गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों रुपए का सामान जल गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
गाजियाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) सुनील कुमार सिंह ने बताया, कंट्रोल रूम को रात 11 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। वह खुद मौके पर पहुंचे। यहां एक गोदाम में आग लगी थी। इस गोदाम में पुरानी लकड़ी, टायर और अन्य कबाड़ सामान रखा हुआ था। आग की लपटें भीषण थीं। तुरंत गाजियाबाद समेत नोएडा के सेक्टर-58 को फोन करके दमकल की कुल छह गाड़ियां बुलवाई गईं।
रात लगभग 12 बजे सूचना मिली कि लेबर चौराहे के पास कबाड़ और टायरों के गोदाम में आग लगी है। तुरंत फायर टेंडर की गाड़ियां भेजी गई, नोएडा से भी गाड़ियां बुलाई गई। आग पर काबू पा लिया गया, किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है: सुनील कुमार, फायर स्टेशन ऑफिसर, गाज़ियाबाद pic.twitter.com/1hakBiNqIs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





