Breaking News
गरियाबंद ब्रेकिंग – RES विभाग के एसडीओ की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी फिंगेश्वर पुलिस |

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- फिंगेश्वर में आज एक अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि जनपद में RES एसडीओ राघवेंद्र बहादुर सिंह की अपने सरकारी आवास में शव फंदे में लटका मिला।
मिली जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर में कुछ महीने पूर्व ही आरईएस में महासमुंद से ट्रांसफर हो कर आए थे। आज एसडीओ राघवेंद्र बहादुर सिंह की लाश फंदे में लटकी मिली है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। ये हत्या है या आत्महत्या पुलिस जांच में लगी है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया जा रहा है। पुलिस पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है।



