Breaking News

रायपुर में बेखौफ बदमाश, एक बार फिर चली गोली, थार सवार ने गोली मार किया जख्मी


राजधानी में एक बार फिर गोली चली है। घटना रायपुर के अभनपुर की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक हसदा के मानिकचौरी गांव में कट मारने से गिरने से बाइक सवार तीन युवकों का थार चालक से विवाद हो गया।

जिसके बाद बाइक सवार को गोली मार दी गयी। गोली लगने से जहां बाइक सवार निखिल साहू गंभीर रूप से जख्मी हो गया, वहीं थार सवार आरोपी को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है।

घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी समेत अभनपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक आज दोपहर अभनपुर थाना क्षेत्र में ग्राम हसदा के पास ओवरटेक करने के विवाद पर आरोपी ने निखिल साहू की जाँघ पर गोली चला दी। घायल अभनपुर में इलाजरत है और ख़तरे से बाहर है।

पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही घेराबंदी कर आरोपी को उसकी थार गाड़ी एवं लायसेन्सी पिस्टल के साथ पकड़ा। आरोपी विक्रमादित्य सिंह देव उड़ीसा का रहने वाला है, जिससे पूछताछ की जा रही है





Related Articles

Back to top button