आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बिगड़े बोल, बोले एक दिन में बच्चा भी नहीं होता पैदा

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अक्सर अपने बयानबाजी से सुर्ख़ियों में आ जाते हैं। एक बार फिर आबकारी मंत्री का विवादित बयान सामने आया हैं। दरअसल जगदलपुर में हो रहे एक कार्यक्रम के बाद जब मीडिया ने उनसे बैंक खोलने की मांग वाला सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एक ही दिन में बच्चा भी पैदा नहीं होता है। शादी के बाद एक बार में बहू से बात करोगे क्या? तो बैंक कैसे खुलेगा।
Read Also –रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए आवास और सुरक्षा की घोषणा कर भाजपा ने एक बार फिर दिखाया अपना दोमुंहा चरित्र
मंत्री कवासी लखमा के इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा ने लखमा के इस बयान को बदजुबानी बताया है। बता दें कि जगदलपुर में बस्तर जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भी शिरकत की। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
Read Also – 2100 कांस्टेबलों में 9 थर्ड जेंडर का सलेक्शन, अब नक्सलियों से लेंगे लोहा
इस दौरान मंत्री कवासी लखमा से पूछा गया कि, जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर आए थे तो उन्होंने 16 नए बैंक खोलने की घोषणा की थी, कब तक खुलेंगे? लखमा ने इसका जवाब देते पहले तो कहा कि, कमिश्नर, कलेक्टर से लेकर विधायक इस काम में लगे हुए हैं। फिर इतना कहकर उन्होंने उदाहरण के रूप में समझाना शुरू किया।
Read Also – प्रदेश में इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल
लखमा ने बातों-बातों में कह दिया कि एक ही दिन में बच्चा भी पैदा नहीं होता। शादी के बाद एक ही दिन में बहू से बात करोगे क्या? इतना कहने के बाद लखमा ने फिर कहा कि, बैंक खोलना है, तो दिक्कत होगी ही। काम में थोड़ा आगे भी बढ़ेंगे, लेकिन सिर्फ 16 बैंक ही नहीं और भी कई खोले जाएंगे। उसके लिए थोड़ा समय लगेगा। लोगों की हर मांग पूरी की जाएगी।





