एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय में अव्यवस्था को लेकर बच्चो में टूटा सब्र का बांध, पालको के सामने छात्राओं ने रो रोकर बताई आपबीती |

गिरीश गुप्ता गरियाबंद:- जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कोसममुडा में अव्यवस्था को लेकर शनिवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रों के द्वारा अव्यवस्था से नाराज होकर मेनगेट पर धरना पर बैठने का समाचार स्थानीय मिडिया ने उठाया था।
इस समाचार के बाद एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राओं के पालक बड़ी संख्या में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबूड़ा पहुचकर जमकर हंगामा किया। जिसकी जानकारी मिलते ही गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य केसरी ध्रुव, जनपद पंचायत छुरा के अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी,जनपद सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर,सरपंच संघ छुरा के ब्लाक अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा, कोसममुडा पंचायत के सरपंच व आदिवासी समाज छुरा के ब्लाक कौशल सिंह ठाकुर, फिंगेश्वर व छुरा के मंडल संयोजक सतीश चन्द्रवंशी भी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पहुच गये।
जनप्रतिनिधि,पालको व एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय,प्रबंधन के बीच बैठक लगातार 4 घन्टो तक चला इस दौरान छात्र छात्राओं के पालको द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में उनके बच्चों के उपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आंदोलन करने कि चेतावनी देते हुए उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।
वही बैठक के दौरान छात्र छात्राओं का सब्र का बांध टूट गया खासकर छात्राओं ने सबके बीच फूट फूटकर रोते हुए बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता है सुबह उन्हें नाश्ता नही दिया जाता कभी 9 बजे तो कभी 10 बजे खाना दिया जाता वह भी खाना बेहद ही घटिया क्वॉलिटी का होता है खाना भी उन्हें निकालकर खाना पड़ता है कभी चावल गीला रहता है तो कभी आधा पका हुआ खाना दिया जाता है चावल कि सफाई भी नही किया जाता।
चावल में कंकण के साथ साबुत धान निकलता है साथ ही छात्रों ने बताया कि उन्हें भरपेट भोजन नही दिया जाता दोपहर में नाश्ता दिया जाता है वह भी बहुत बेस्वाद व डाइट के अनुसार नही दिया जाता शाम को एक पैकेट पारले जी बिस्किट दिया जाता है जिसमे 10 नग बिस्किट रहता है उसको भी 1 पैकेट बिस्किट को दो छात्रों को बाटा जाता है। छात्रों ने कहा कि स्कुल सहित आश्रम में उनसे झाड़ू लगवाया जाता है साथ ही कर्मचारियों द्वारा छात्र छात्राओं किसी को कुछ बताने पर डराया धमकाया जाता है।
ये सब बातें आज पालको और विद्यालय के कर्मचारियों के सामने छात्रों ने फुट फुटकर रो रोकर सुनाया। जिसके बाद विघालय परिसर में पालको ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाते हुए पुछा कि उनके बच्चों को शासन द्वारा तय मीनू के आधार पर क्यु भोजन नही दिया जाता एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्कुल व हॉस्टल कि साफ सफाई के साथ खाना बाटने के लिये स्टाफ नही है जो इस आवासीय विद्यालय के बच्चों से साफ सफाई के साथ खाना परोसने का कार्य कराया जाता है।
आक्रोशित पालको द्वारा आवासीय विद्यालय के प्राचार्य से सवाल किया गया लेकिन आवासीय विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार जाटवर द्वारा सवालों के जवाब संतोष जनक नही देने पर उपस्थित पालको ने जमकर हंगामा करते हुए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य को हटाने कि मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि अगर जिला प्रशासन द्वारा 4 दिन के अंदर आवासीय विद्यालय के व्यव्यस्था में सुधार के साथ संस्था के प्राचार्य प्रदीप कुमार जाटवर को प्राचार्य पद से नही हटाया गया तो सभी पालको द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबूड़ा का बहिस्कार करते हुए अपने बच्चों कि टी सी निकलवाने कि चेतावनी दी है।
वही इस दौरान आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने विद्यालय के कर्मचारियों के उपर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि कर्मचारियों द्वारा उनसे साफ सफाई के साथ खाना बनाने का काम करवाया जाता है साथ उन्हें डराया जाता है कि अगर वे विद्यालय कि बातों को किसी को बतायेंगे तो उन्हें प्राचार्य सर से पनिशमेंट दिलाया जायेगा।
कर्मचारियों के दबाव व प्रताड़ना के डर से विद्यालय के छात्र छात्राये लम्बे समय से संस्था के कर्मचारियों के प्रताड़ना से परेशान होने के बाद भी कुछ नही कर पा रहे थे लेकिन जब कल शनिवार को छात्रों के द्वारा संस्था के बाहर मेनगेट पर धरना देने के बाद अधिकारियों का दौरा हुआ और इस घटनाक्रम को समाचार पत्र कुबेर भूमि के माध्यम से पालको को मिलने के बाद आज रविवार को बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं के पालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पहुचकर संस्था के प्राचार्य को तत्काल हटाने कि मांग को लेकर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।
वही इस मामले को लेकर छुरा फिंगेश्वर मंडल संयोजक सतीश चन्द्रवंशी ने पालको को बताया कि बालक हॉस्टल में कल ही नये अधीक्षक कुलेश्वर मरकाम का आदेश सहायक आयुक्त बदरीश सुखदेवे द्वारा कर दी गई थी वही प्राचार्य प्रदीप कुमार जाटवर को प्राचार्य पद से हटाने के लिये फाइल गरियाबंद कलेक्टर साहब के पास पहुच चुका है।
कहा जा रहा है कि कलेक्टर साहब द्वारा सोंमवार को आर्डर कर दिया जायेगा जिसके बाद पालको ने प्राचार्य प्रदीप कुमार जाटवर को 4 दिवस के अंदर नही हटाने पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से अपने बच्चों का टी सी निकालने कि चेतावनी दी है।




