कोरोना संकट काल में नर्स बहनों द्वारा दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता एक निर्भीक योद्धा की पहचान -सीएम भूपेश – cgtop36.com

कोरोना संकट काल में नर्स बहनों द्वारा दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता एक निर्भीक योद्धा की पहचान है।
आप सब ने… 2022-05-12 10:45:55
कोरोना संकट काल में नर्स बहनों द्वारा दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता एक निर्भीक योद्धा की पहचान है।
आप सब ने संकट के समय में हम सबका संबल बनाए रखा। आप सबने जिस हिम्मत और हौसले के साथ मानवता की सेवा की है, वह काबिले तरीफ है।
सभी स्वास्थ्य सेविकाओं को सलाम।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 12, 2022
*मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की दी बधाई: निःस्वार्थ सेवा के लिए नर्स बहनों को किया सलाम*
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर समर्पण और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति सभी नर्सों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि स्वास्थ्य सेवा में नर्सों का हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। हमारी नर्स बहनें भी देवी स्वरूप होती है, जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर दूसरो के जीवन को खुशियों से भर देती हैं।
सीएम बघेल ने कोरोना संकट काल में नर्स बहनों द्वारा दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता की सराहना करते हुए कहा कि निर्भीक योद्धा के रूप में कोरोना का डटकर मुकाबला करने वाली सभी स्वास्थ्य सेविकाओं को सलाम। आप सब ने संकट के समय में हम सबका संबल बनाए रखना। आप सबने जिस हिम्मत और हौसले के साथ मानवता की सेवा की है, वह काबिले तरीफ है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




