Breaking News

बहू को सड़क पर सास ससुर और पति ने जमकर पीटा, मामला दर्ज |


बैकुंठपुर में एक साल से ससुराल छोड़कर मायके में रह रही बहू को सड़क पर सास ससुर और पति ने जमकर पीटा। मामले में तीनों के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर पटना थाना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चम्माझार अपने मायके में पिता के साथ रहने वाली अंगीता ने बताया कि उसकी शादी साल 2017 में शंकर के साथ हुई थी।

घरेलू काम-काज को लेकर आए दिन विवाद से परेशान होकर वह बीते साल ही अपने मायके पिता शिवचरण के साथ रह रही है। घटना वाले दिन वह अपने बहन के घर केराडोल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में पति शंकर, सास संतलिया बाई और ससुर बसंत मिल गए। देखते ही गाली-गलौज करने लगे।

इसके बाद मना करने पर सास बाल पकड़कर मारमीट करने लगी। यहीं नही पति और ससुर भी हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगे। हल्ला करने पर पिता समेत गांव के अन्य लोग पहुंचे और बीच-बचाव किए।





Related Articles

Back to top button