Breaking News

शोभायात्रा में डांस को लेकर विवाद, 6 लोगों ने मिलकर मारा चाकू, हत्या के बाद आरोपी फरार, रायपुर में दहशत गर्दो के हौसले बुलंद


रायपुर के एक शोभायात्रा में डांस को लेकर हुए विवाद में छह लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक का नाम सुनील कोसले था।

जानकारी के मुताबिक, 16 दिसम्बर को शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान शोभायात्रा शास्त्री चौक के आगे अस्पताल वाले दरगाह के पास धुमाल में सुनील कोसले के साथ नाचने को लेकर कुछ युवकों का विवाद हुआ। विवाद होता देख वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत करवा दिया।

इसके बाद शोभायात्रा जैसे ही मेकाहारा चौक के पास पहुंची तो आरोपी युवक फिर से विवाद करते हुए कहने लगे कि तू मेरे को नाचने से मना करेगा। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकालकर सुनील कोसले पर हमला कर दिया। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर जख्मी हालत में सुनील को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी अभिषेक माहेश्वरी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सायबर और गोल बाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहिल बारले 19 वर्ष तेलीबांधा, सतीश बारले, सचिन टंडन 19 तेलीबांधा, संजय ढीढ़ी 19 माना थाना और 2 नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ 148 147, 307,302, आम्र्स एक्ट 25,27 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।





Related Articles

Back to top button