Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से अस्पताल में भर्ती, सीएम बघेल ने स्वास्थ्य लाभ की कामना की


कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को राजधानी के सर गंगाराम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी के अनुसार, उन्‍हें कोविड-19 संबंधी दिक्‍कतें पेश आ रही थीं। कांग्रेस के प्रवक्‍ता और राज्‍यसभा सदस्‍य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया को भर्ती किए जाने की जानकारी दी। उन्‍होंने एक ट्वीट में बताया कि सोनिया की हालत स्थिर है। फिलहाल उन्‍हें ऑब्‍जर्वेशन के लिए अस्‍पताल में ही रखा जाएगा। सोनिया गांधी 2 जून को कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। अगले दिन बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली थी।

कई कांग्रेस नेता हैं कोरोना पॉजिटिव
सोनिया कोविड होने से पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रही थीं। इनमें से कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सोनिया को 1 जून की शाम हल्का बुखार आया और कोविड के कुछ लक्षण दिखे जिसके बाद जांच कराई गई। जांच में उनके संक्रमित होने का पता चला। पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल भी कोरोना संक्रमित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को कोविड के कारण हो रही अस्वस्थता के चलते अस्पताल में भर्ती होने का समाचार मिला। हम सब आपकी अच्छी सेहत की कामना करते हैं। आप जल्द से स्वस्थ हों।

Source by Bhupesh Baghel

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button