Breaking News

कांग्रेस पार्टी अपना अगला अध्यक्ष चुनने के लिए आज मतदान, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला


देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए आज मतदान होने जा रहा है. इस बार मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है. देशभर के 9,800 पीसीसी डेलीगेट (वोटर) 40 पोलिंग स्टेशन के 68 पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे. 17 अक्टूबर को मतदान के बाद मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा.

19 अक्टूबर को मतगणना होगी और कांग्रेस को नया गैर गांधी अध्यक्ष मिल जाएगा. दिल्ली में दो पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं. इनमें से एक दिल्ली प्रदेश मुख्यालय तों वहीं एक कांग्रेस मुख्यालय पर बनाया गया है. डीपीसीसी में दो पोलिंग बूथ बने हैं जहां करीब 280 वोटर्स मतदान करेंगे.

जानकारी के अनुसार चुनाव के दौरान सुबह 10 बजे से जो जिस राज्य से डेलीगेट है, उसे उसी राज्य के कांग्रेस मुख्यालय में जाकर मतदान करना होगा. कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चैयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि, चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है. मतदान केंद्रों पर पीआरओ और एपीआरओ की पैनी नजर रहेगी.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button