प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना आपदा से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। आपको बता दें कि भारत की जीडीपी का 10 प्रतिशत है। पीएम मोदी ने कहा कि इस पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के हर उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन रात परिश्रम कर रहा है। ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कोरोना से हमें बचना भी है और आगे बढ़ना भी है। इतनी बड़ा आपदा भारत के लिए संदेश और एक अवसर भी लेकर आई है, पीएम मोदी बोले कि उदाहरण के साथ मै बताना चाहता हूं कि जब कोरोना संकट शुरू हुआ तो भारत में एक भी पीपीई किट नहीं बनती थी न ही एन95 मास्क का उत्पादन होता था लेकिन आज स्थिति ये है कि भारत में ही हर रोज 2 लाख PPE और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि आपदा को हमने अवसर में बदल दिया है।
आपको बता दें कि अब रोजाना भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहें है। हालात सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ख़राब हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि महाराष्ट्रा में ही सबसे ज्यादा जांच अब तक हो पाई है इसलिए वहां ज्यादा मामले नजर आये हैं। अब भारत में लगातार जाँच में तेजी आने से मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।




