ईडी छापे पर बोले सीएम भूपेश, भाजपा नही लड़ पा रही तो ईडी आईटी का सहारा ले रही

छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. पत्रकारों से बातचीत में कहा – बीजेपी सीधे लड़ नहीं पा रही है और ईडी, आईटी के माध्यम से लड़ने की कोशिश कर रही है। पहले ही कह चुका हूं कि यह फिर आएंगे, ये आखिरी नहीं हैं,इसके बाद और आयेंगे “डराने धमकाने का काम है, इसके अलावा और कुछ नहीं”.
गौरतलब है कि ED के अफसर सीआरपीएफ की टीम के साथ दबिश दी है। अधिकारियों और कारोबारियों के घरों में दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इन अधिकारियों और कारोबारियों को लेकर ईडी को करोड़ों रुपए के अवैध लेनदेन की सूचना मिली थी। इसी संबंध में जांच की जा रही है।
कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर और अग्रसेन मार्ग पर तीन व्यापारियों के ठिकानों में ED की टीम ने दबिश दी है। पुलिसकर्मियों को घर और कार्यालय के पास तैनात किया गया है। ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर जानकारी जुटा रहे हैं।
इस अंजुमन में उनको आना है बार बार…
वे अभी आए हैं। वे फिर आएंगे। चुनाव तक बार बार आएंगे।
केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की ओर से हमें डराने धमकाने की कोशिश कर रही हैं।
जनता जानती है। pic.twitter.com/PXk2Ky2Uay
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 11, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




