सीएम बघेल बोले क्या मैं अपने घर इनसे पूछ के जाउंगा, आखिर साजिश क्या है

सीएम बघेल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम ने कहा है कि मैं नक्सल प्रदेश से आता हूं। मुझे Z+ सुरक्षा है। मुझसे कह दिया जाता है कि सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी लेकर जाएंगे। मुझे बीच सड़क पर एक घंटे तक रोक दिया जाता है। आखिर साजिश क्या है?
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ED दफ्तर में पूछताछ और कांग्रेस नेताओं के साथ बदसलूकी के मामले में सीएम ने आपत्ति जताई है। सीएम ने कहा कि तीन दिन से AICC के सारे नेता दिल्ली में हैं। पहले दिन 200 नेताओं को अनुमति दी जाती है। इसके बाद दूसरे दिन कुछ नेताओं को ही जाने दिया जाता है। आज तो नेताओं को कांग्रेस मुख्यालय आने से रोका जा रहा है।
सीएम ने कहा, मैं अपने घर में इनसे पूछकर जाऊंगा क्या? मैं अपने कार्यालय में इनसे पूछकर जाऊंगा क्या? इससे पहले सीएम ने एक ट्वीट किया, ‘ED ऑफिस में कैमरा लगवा दीजिए। सभी मीडिया हाउस को लिंक दे दीजिए। देश को भी तो पता चले कि ED के सवाल क्या हैं और राहुल गांधी के जवाब क्या हैं। कर पाएंगे आप?’ सीएम ने लिखा है कि केंद्र सरकार की सख्ती और साजिशों से नहीं डरेंगे।
मैं अपने घर में इनसे पूछकर जाऊँगा?
मैं अपने कार्यालय इनसे पूछकर जाऊँगा?मैं नक्सल प्रदेश से आता हूँ, मुझे Z+ सुरक्षा है.
मुझसे कह दिया जाता है कि सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी लेकर जाएँगे.
मुझे बीच सड़क पर एक घंटे तक रोक दिया जाता है.
आखिर साज़िश क्या है?#डरेंगे_नहीं
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 15, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




