inh24देश विदेश

Budget 2021 Update – आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ, महंगे होंगे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान

Budget 2021 – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 पेश कर दिया है। इस बजट में सरकार ने मोबाइल उपकरण पर कस्टम ड्यूटी को 2.5 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है, जिसके बाद स्मार्टफोन, मोबाइल फोन और चार्जर महंगे हो जाएंगे। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए अपने भाषण में ज्यादाकर फोकस आत्मनिर्भर भारत पर रखा है। इस बार का बजट भी इसकी एक झलक के साथ आता है।

दरअसल, सरकार ने मोबाइल फोन्स और बैटरी चार्जर के उपकरणों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को वित्त वर्ष 2021-22 में 2.5 फीसदी बढ़ाने की घोषणा बजट में की है। इस बढ़ोतरी के कारण डिवाइसेस और इक्लेट्रॉनिक आइटम्स महंगे हो सकते हैं, हालांकि इस बारे में मोबाइल मैन्युफैक्चरर ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बेहतर वैल्यू एडिशन के लिए हम चार्जर और मोबाइल के कुछ पार्ट्स से एक्सेम्पशन हटा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कुछ मोबाइल पार्ट्स को Nil रेट से हटाकर मॉडरेटेड यानी 2.5 फीसदी में कर दिया गया है। इस बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं आई है। बता दें कि बैटरी चार्जर पर 15 से 20 फीसदी की कस्टम ड्यूटी लगती है, जबकि हैंडसेट पर 22.5 फीसदी की कस्टम ड्यूटी है। वहीं डिस्प्ले पैनल, PCB, मैकेनिक्स और डाइ कट पार्ट पर भी 10 फीसदी की ड्यूटी लगती है।

Related Articles

Back to top button