inh24छत्तीसगढ़

बिलासपुर – आरक्षक को नही दिया दहेज में पल्सर तो निकाला पत्नी को घर से, शादी के बाद करता था प्रताड़ित

बिलासपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां दहेज में पल्सर नहीं देने पर आरक्षक ने पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पर महिला थाने में की है। इस पर पुलिस ने आरोपित आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2015 में भरनी निवासी धर्मेंद्र कौशिक से हुई थी। धर्मेंद्र पुलिस विभाग में आरक्षक है। शादी के दौरान महिला के परिजनों ने हिरो की बाइक दहेज में दी थी। शादी के बाद आरक्षक दहेज में पल्सर बाइक की मांग करने लगा।

मिली जानकारी के मुताबिक मांग पूरी नहीं होने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद 2017 में पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। इस बीच दोनों परिवार के बीच समझौते का भी प्रयास किया गया। इसका कोई हल नहीं निकल सका। इस पर महिला ने इसकी शिकायत महिला थाने में की। इस पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले प्रधान आरक्षक की बेटी ने प्रताड़ना की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पहचान जांजगीर जिले में पदस्थ आरक्षक मनीष राठौर से थी। 2020 में उसने घर में बिना बताए आरक्षक से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद वह उसके साथ रह रही थी। शादी के कुछ दिन बाद ही आरक्षक पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। इस पर महिला अपने पिता के पास आ गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button