inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरगुजा की सीमाएं सील, कटघोरा में एक साथ मीले थे 7 कोरोना के मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरबा ज़िले के कटघोरा में कोरोना वायरस के सात नए संक्रमित मरीज़ पाए जाने के बाद सरगुजा ज़िला प्रशासन ने कोरबा, रायगढ और सूरजपुर से जुड़ी सीमाओं को सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कटघोरा में अब तक प्रदेश के सर्वाधिक संख्या में मरीज़ मिले हैं।

बता दें कि कटघोरा, रायपुर बिलासपुर को अंबिकापुर से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग में पड़ने वाला बड़ा एरिया है इसके साथ ही यह कस्बा सरगुजा से जुड़ा हुआ है। इसीलिए ऐहतियात के तौर पर सरगुजा की सीमाएँ जो कि रायगढ़, कोरबा और सूरजपुर से जुड़ती हैं, उन्हें सील कर दिया गया है।

सरगुजा जिले को सील करने के मामले में कलेक्टर सारांश मित्तर ने कहा है कि इस प्रतिबंध के दौरान सिर्फ खाद्यान्न परिवहन करने वाले वाहनों की ही आवाजाही रहेगी।

Related Articles

Back to top button