Breaking News

छत्तीसगढ़ – इलाके में तेंदुवे का आतंक, बछड़े को बनाया शिकार


धमतरी – नगरी ब्लॉक से 6 किलोमीटर दूर ग्राम गोरेगांव में एक बार फिर से तेंदुए ने गाय के बछड़े को अपना निशाना बनाया है। गोरेगांव में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। तेंदुआ रोजाना पालतू पशुओं को अपना निवाला बना रहा है। तेंदुए के आदमखोर होने की आशंका में ग्रामीण सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

बता दें कि आज सुबह तेंदुए ने वन रक्षक निवास गृह के पास की ये घटना को चौथी बार अंजाम दिया है। घटना आज सुबह 3 से 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है, बस्ती के भीतर खून से लथपथ बछड़े के घसीटने तथा उसके पंजे का कई जगह निशान मिलने से एक बार फिर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को कई बार तेंदूए की घटना के बारे में अवगत कराया गया। लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए ठोस उपाय न होने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

बता दें कि कि अभी तक वन विभाग द्वारा कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि आज वन विभाग को सूचित किया गया है। लेकिन उन्हें पता चला कि वन विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। स्थानीय ग्रामीण लोकनाथ कुंजाम, सोम ध्रुव, त्रिलोक ध्रुव, योगेश मांडवी, संतोष साहू, त्रिलोक यादव मौजूद रहे।





Related Articles

Back to top button