Breaking News

छत्तीसगढ़ – राह चलती और गली मोहल्लों में राखी गाड़ियों का पथ्थर मार शीशा तोड़ रहे बदमाश – cgtop36.com


कांकेर में गुंडा तत्वों ने रात में सड़क पर दौड़ती वाहनों के शीशे पर पत्थर मारने व घरों के सामने रखे कार पर शीशा तोड़ने की लगातार शिकायत आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पीजी कालेज के प्राध्यापक के कार का शीशा भी बुधवार रात असमाजिक तत्वों न पत्थर मारकर तोड़ दिया। प्राध्यपक ने पुलिस थाना कांकेर में मामले की शिकायत की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Also – हिरण का शिकार करने के लिए बीच रास्ते पर ‘पत्थर’ बनकर बैठ गया तेंदुआ, वीडियो में देखें फिर हुआ क्या

बता दें कि कुछ समय से शहर के बाहर मुख्य मार्ग पर रात के समय असमाजिक तत्वों द्वार सड़क पर दौड़ती बस व ट्रक पर पत्थर मारकर शीशे तोड़ने की शिकायतें सामने आ रही थी। जिसमें नांदनमारा पुल पर कुछ दिनों पहले स्कूटी सवार युवकों ने रात लगभग ढाई बजे चलती बस पर पत्थर मारकर उसका शीशा तोड़ दिया था।

Read Also – छत्तीसगढ़ – लुटेरी दुल्हन का कारनामा, ऐसा लूटा की शादी से पहले 10 बार सोचना पड़ेगा, पकड़े दलाल संग आपत्तिजनक हालत में

वहीं एक अन्य घटना में शरारती युवकों ने ट्रक पर पत्थर फेंका था, जिसमें ट्रक का शीशा भी टूट गया था और ट्रक चालक घायल हो गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शरारती तत्वों का पता लगाने की कोशिश की थी और ट्रक व बस चालक को मामले में शिकायत दर्ज कराने की सलाह भी दी थी। लेकिन बस और ट्रक चालक द्वारा मामले की शिकायत नहीं की गई थी।

Read Also – छत्तीसगढ़: रायपुर हवाईअड्डे पर आज एक राजकीय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

शहर के अलबेलापारा वार्ड में घर के सामने रखी कार का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। भानुप्रतापदेव शासकीय पीजी कालेज में सहायक प्राध्यापक के पद पदस्थ परसत किंडो ने पुलिस थाने में शिकायत की है कि वह कालेज के पीछे शासकीय आवास में निवास करता है। रोज की तरह बुधवार को वह अपनी इनोवा कार को दरवाजे के सामने बने शेड में रखा हुआ था। रात लगभग एक बजे किसी अज्ञात पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। जिससे मुझे आर्थिक नुकसान हुआ।

Read Also – समुद्र के सीप को बना लिया बिकीनी टॉप, उर्फी जावेद पर भड़के लोग बोले अल्लाह से डरो

पतरस किंडो ने मीडिया को बताया कि इससे पूर्व भी कालेज के एक अन्य कर्मचारी दिवाकर वर्मा की कार का शीशा भी पत्थर मारकर असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया था। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि घर के सामने खड़ी कार का शीशा पत्थर मारकर तोड़ने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।





Related Articles

Back to top button