Breaking News

हाथी ने महिला और किसान को कुचलकर उतारा मौत के घाट |


जशपुर के जंगलों में हाथियों का आतंक जारी है। यहां कंडोरा और गीधाबहार गांव में घुसे दो हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। इस दौरान एक महिला और किसान को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक किसान लीची बगान में रखवाली के लिए सो रहा था।

रात्रि में दंतैल हाथी ने किसान की कुचलकर हत्या कर दी, कंडोरा गांव की यह घटना है। इधर गीधाबहार में एक हाथी का महिला से सामना हो गया। महिला कुछ कर पाती इससे पहले हाथी ने महिला को अपने सूड में पकडकर मार डाला।

पत्थलगांव के कुनकुरी वन परिक्षेत्र में लगातार हाथियों के हमले की खबर है। वन ​अमला हाथी के उत्पात को रोक नहीं पा रही है। जिसके चलते लगातार लोगों की मौत हो रही है। बीते 15 दिनों में हाथी के कुचलने से 5 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद भी वन कर्मचारियों ने हाथी को रोकने किसी तरह का प्रयास नहीं किया।





Related Articles

Back to top button