Breaking News

युवक आया ट्रेन की चपेट में, सामान लेने निकला था घर से |


बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर टेगनमाड़ा स्टेशन और खोंगसरा के बीच एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. पुलिस डेडबॉडी अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक तुलूफ गांव निवासी जितेंद्र सिंह श्याम पिता सुमेर सिंह श्याम की मौत हुई है, जिसकी उम्र 22 साल है. रात में खंबा नंबर 781/18 के पास से रेलवे ट्रैक पार कर दुकान जाने घर से निकला था, लेकिन खोंगसरा से बिलासपुर की ओर जा रही डाउन लाइन में ट्रेन की चपेट में आ गया।

रात में पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे कर्मचारी ने हादसे की जानकारी खोंगसरा रेलवे स्टेशन को दी. इसके बाद पेंड्रारोड जीआरपी को सूचना दी गई. जीआरपी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे ने मुंशी डहरिया और आरक्षक ईश्वर नेताम को मौके पर भेजा. पुलिस ने मौके का मुयायना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटा भेजा है. वहीं पुलिस ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Related Articles

Back to top button