Breaking News

दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, रायपुर में बड़ी घटना


रायपुर – राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतकों का आज रिशेप्शन था। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बानो के साथ शादी हुई थी।

मिली जानकारी अनुसार आज शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य थे। इस बीच दोनों ने तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन ने एक दूसरे को चाकू से मारकर घायल कर लिया।

इधर घटना कि जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरातफरी मच गई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है।



Related Articles

Back to top button