बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया दूसरी बार बानी माँ, ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

मुंबई. एक्ट्रेस नेहा धूपिया दूसरी बार प्रेगनेंट हैं। एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अनाउंसमेंट कर दिया है। अपने इंस्टाग्राम पर नेहा ने हसबेंड एक्टर अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ फैमिली फोटो शेयर करते हुए इस खुशखबरी का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस गुडन्यूज को साझा करने में उन्हें दो दिन लग गए।
बता दें कि नेहा ने फोटो शेयर कर लिखा ‘कैप्शन ढूंढने में हमें दो दिन लग गया और फिर जिस बेस्ट चीज के बारे में हम सोच सकते थे वो ये है थैंक्यू गॉड। नेहा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर ने सेलेब्स और फैंस में एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा दिया है। सानिया मिर्जा, भावना पांडे, फराह खान, रोहित रेड्डी समेत कई सेलेब्स ने नेहा और अंगद को बधाई दी है।
शेयर किए गए इस तस्वीर में नेहा को ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता हैं। वहीं अंगद उनके बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। अंगद एक हाथ में बेटी मेहर को गोद में उठाए हुए हैं। मेहर भी अपनी मां के बेबी बंप को निहारती दिखाई दे रही हैं। मैचिंग कलर के आउटफिट में तीनों की यह फैमिली फोटो उनके आने वाली खुशियों का पैगाम दे रही है।
Read also – जमीन को लेकर आपस में हुआ विवाद ,साली ने कर दी जीजा की जमकर पिटाई जानिए पूरा मामला
बता दें कि नेहा की पहली प्रेग्नेंसी के दौरान काफी बातें हुई थी। मई 2018 में अंगद और नेहा की सीक्रेट वेडिंग ने पहले सभी को चौंकाया, उसके कुछ दिनों बाद जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, तो कई लोगों ने उसपर कई सवाल उठाए। शादी के 6 महीने बाद नवंबर 2018 में उन्होंने अपनी पहली बेटी मेहर का घर में स्वागत किया।




