Breaking News

द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार |


राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया है. पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करते वक्त इस बात पर जोर दिया कि इस बार एक महिला राष्ट्रपति को मौका मिलना चाहिए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि, देश को पहली बार आदिवासी समुदाय से एक राष्ट्रपति देने की तैयारी है.द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं, जिन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुना गया है. अगर मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी.

देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है. वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी. चुनाव आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 जून है. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुने जाने पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button